
मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को मिला राज्यसभा का टिकट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने मध्य प्रदेश से अपनी वरिष्ठ नेता और मंदसौर से पूर्व लोकसभा सांसद मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है।
मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाए जाने के साथ ही मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पार्टी आलाकमान के इस फैसले को प्रदेश संगठन में गुटीय संतुलन साधने और राहुल गांधी के प्रति वफादार नेताओं को तरजीह देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सीट के लिए कई दिग्गजों के नाम रेस में चल रहे थे, लेकिन अंततः पार्टी नेतृत्व ने मीनाक्षी नटराजन के नाम पर मुहर लगाई। छात्र राजनीति (NSUI) से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कोर टीम की अहम सदस्य रही हैं। वे 2009 में मध्य प्रदेश की मंदसौर सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। वर्तमान में वे संगठन में तेलंगाना कांग्रेस की प्रभारी के रूप में बड़ी भूमिका निभा रही हैं।
कांग्रेस द्वारा जारी की गई इस राष्ट्रीय सूची में कई अन्य राज्यों के बड़े नाम भी शामिल हैं। मुख्य उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है...
मध्य प्रदेश से बीजेपी द्वारा पहले ही तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अब कांग्रेस की तरफ से मीनाक्षी नटराजन का नाम सामने आने से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।