नई दिल्ली. राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सात बागी सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद राज्यसभा में आप की संख्या घटकर 3 रह गई है, जबकि भाजपा सांसदों की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है.
जो सात सांसद भाजपा में शामिल हुए हैं, उनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं. राज्यसभा की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इन सांसदों को भाजपा के सदस्यों के रूप में दिखाया गया है.
आप ने रविवार को सभापति से सातों सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी. संजय सिंह ने भी लेटर लिखकर उन्हें दलबदल कानून के उल्लंघन का दोषी बताते हुए अयोग्य घोषित करने की अपील की.
संजय सिंह के मुताबिक, आप ने एडवोकेट कपिल सिब्बल और लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी अचारी सहित कई संवैधानिक विशेषज्ञों से सलाह ली है. कपिल सिब्बल ने कहा था कि संविधान की 10वीं अनुसूची के मुताबिक सबसे पहले पार्टी को प्रस्ताव पास करके दूसरी पार्टी विलय करना पड़ेगा. कोई भी सांसद दूसरी पार्टी में विलय नहीं कर सकते.
3 सांसदों ने नितिन नवीन से मिलकर भाजपा जॉइन की
आप के 10 राज्यसभा सांसदों में से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने शुक्रवार को भाजपा जॉइन कर ली थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सांसदों ने शुक्रवार को राज्यसभा सभापति को आवेदन देकर खुद को बीजेपी सांसद के रूप में मान्यता देने की मांग की थी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है.
राघव ने कहा- मैं राइट मैन इन रॉन्ग पार्टी
राघव ने कहा था कि पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं. इसलिए आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं ्र्रक्क से दूरी बना रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं. राजनीति में आने से पहले, मैं एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट (ष्ट्र) था. इस मंच पर मेरे साथ अलग-अलग क्षेत्रों के लोग थे.
स्वाति मालीवाल बोलीं- केजरीवाल महिला विरोधी हैं
स्वाति मालीवाल ने कहा था कि उन्होंने 2006 से केजरीवाल के साथ काम किया, हर आंदोलन में साथ दिया, लेकिन बाद में उनके साथ पार्टी में दुर्व्यवहार हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर में उनके साथ मारपीट कराई गई और स्नढ्ढक्र वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया.