India-US Ties: पीएम मोदी को अमेरिकी उपराष्ट्ररति जेडी वेंस ने किया फोन, भारत-अमेरिका संबंधों पर हुई अहम चर्चा

ज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sat, 08 Aug 2026 11:09 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को विभिन्न क्षेत्रों में और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। मोदी ने वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को बेटे के जन्म पर बधाई देते हुए पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं।

PM Modi Received a phone call from US VP JD Vance, India-US Comprehensive Global Strategic Partnership, Update

पीएम मोदी और जेडी वेंस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
बेटे के जन्म पर पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को बेटे के जन्म पर बधाई भी दी। उन्होंने वेंस के पूरे परिवार के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रही है। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को महत्वपूर्ण माना जाता है। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए लगातार उच्चस्तरीय संपर्क जारी है।

Leave Comments

Top