मुख्यमंत्री का आज व्यस्त दौरा कार्यक्रम, उज्जैन से इंदौर और फिर भोपाल पहुंचेंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 8 अगस्त 2026 को उज्जैन, इंदौर और भोपाल के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दिनभर विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे में न्याय व्यवस्था से जुड़े क्षेत्रीय सम्मेलन के साथ-साथ BRICS देशों के मंत्रियों एवं प्रतिनिधियों के साथ संवाद का कार्यक्रम भी शामिल है।
मुख्यमंत्री सुबह उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:15 से 9:30 बजे के बीच हेलीकॉप्टर से उज्जैन हेलीपैड से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 9:40 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर पहुंचेंगे। यहां सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक ‘Enhancing Access to Justice’ विषय पर आयोजित पश्चिम जोन क्षेत्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे।
सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री 11:40 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे विशेष विमान से भोपाल के स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:25 बजे भोपाल पहुंचने के बाद वे अपने निवास जाएंगे।
भोपाल में दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे। यहां BRICS देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री संवाद करेंगे।


Leave Comments

Top