UP: दो साल पहले चोरी हुए थे रामलला और उनके भाइयों के सोने के मुकुट, चढ़ावा विवाद के बीच खुल रहे पुराने राजram mandir me

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 08:19 PM IST

राम मंदिर में चढ़ावा विवाद के बीच रामलला के सोने के मुकुट चोरी की घटना चर्चा में है। सावन मेले से पहले हड़कंप मच गया था। कई महीनों तक मुकुट नहीं मिले थे। खोजबीन में ट्रस्ट पदाधिकारी की अलमारी से बरामद होने की चर्चा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

theft of Ram Lalla gold crown back in spotlight amidst Ram Mandir offering controversy

राम मंदिर में चढ़ावा विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर की दान पेटियों में कथित गड़बड़ी और चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच अब दो वर्ष पुराना एक और मामला चर्चाओं में आ गया है। सूत्रों के अनुसार, सावन के झूला मेले में भगवान राम और उनके तीनों भाइयों भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न को पहनाए जाने वाले सोने के मुकुट अचानक गायब हो गए थे, जिससे मंदिर प्रशासन और पुजारियों में हड़कंप मच गया था।


Leave Comments

Top