
MP विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इसमें वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट के साथ छह श्रम कानूनों को एक करने, सिंहस्थ मेला अधिनियम, कोचिंग प्रबंधन, कॉलोनाइजर एक्ट सहित अन्य संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
24 जुलाई तक चलने वाले विधानसभा सत्र के लिए अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 जून तक स्वीकार की जाएंगी। अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं नौ जुलाई, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण सूचनाएं 14 जुलाई तक ली जाएंगी।
सत्र में कांग्रेस राज्यसभा चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव ला सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से इसकी तैयारी करने के लिए कहा है।