जबलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामि ...और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 10:03:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 10:03:48 PM (IST)
जबलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

जबलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

HighLights

  1. जबलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  2. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा
  3. साइबर सुरक्षा के लिए बनेगा नया रिसर्च सेंटर

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता दी। 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग अपना चुके हैं। इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग रखी गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को दी।

नीति आयोग की बैठक और समान नागरिक संहिता पर चर्चा

उन्होंने बीते दिनों प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और राज्यों की साझी भागीदारी, समन्वित प्रयासों तथा विकास के विभिन्न आयामों पर हुई चर्चा की जानकारी दी। साथ ही बताया कि मध्य प्रदेश में लाल सलाम को आखिरी सलाम कर दिया गया है।

प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के संबंध में नीति निर्माण के लिए जनसामान्य के सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 15 से बढ़ाकर 22 जून कर दी है। मंत्रियों से उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने प्रभार के जिलों में समान नागरिक संहिता में सुझाव देने के लिए प्रचार-प्रसार करें।

मध्य प्रदेश पर्यटन और नवकरणीय ऊर्जा को मिले पुरस्कार

बैठक में बताया गया कि मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित 10वें डेसेनियल एक्जीबिशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 में उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त हुआ है। वहीं, गोवा में ग्लोबल विंड डे - 2026 पर मध्य प्रदेश को उभरती नवकरणीय ऊर्जा अवसंरचना उत्कृष्टता सम्मान प्रदान किया है।

साइबर सुरक्षा के लिए बनेगा नया रिसर्च सेंटर

प्रदेश में साइबर सुरक्षा के लिए एक साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह सेंटर केंद्रीय साइबर सुरक्षा, अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेगा।


Leave Comments

Top