मऊगंज, पांढुर्ना और मैहर में जिला पंचायत गठन की अधिसूचना जारी

प्रदेश में अब होंगी 55 जिला पंचायतें
भोपाल। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व्यवस्था के तहत एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले अस्तित्व में आए तीन नए जिलों मऊगंज, पांढुर्ना और मैहर में जिला पंचायतों के गठन की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 के तहत हुए इस गठन से इन क्षेत्रों में ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इन तीनों नई जिला पंचायतों में अगले वर्ष जून में प्रस्तावित पंचायत चुनावों के दौरान मतदान कराया जाएगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग जल्द ही वार्डों के परिसीमन और मतदाता सूची के अद्यतन जैसी चुनावी तैयारियां शुरू करेगा।  गौरतलब है कि वर्ष 2022 के पंचायत चुनावों में प्रदेश की 52 जिला पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। अब इन तीन नए जिलों के शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश में जिला पंचायतों की कुल संख्या बढ़कर 55 हो गई है। इस अधिसूचना के बाद नए जिलों में पंचायत राज व्यवस्था की संरचना पूरी तरह पूर्ण हो चुकी है।

Leave Comments

Top