पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के बाद अब 77 बूथों पर दोबारा मतदान की मांग ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। आयोग इन शिकायतों की गंभीरता से जांच कर रहा है। दक्षिण 24 परगना जिले की चार सीटों से आई शिकायतों में ईवीएम से छेड़छाड़, कैमरों में बाधा और मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप शामिल हैं। आयोग ने साफ किया है कि बिना पूरी जांच के कोई फैसला नहीं लिया जाएगा, लेकिन मामले को हल्के में नहीं लिया जा रहा है।