
personUpdesh Awasthee 9/18/2026 08:31:00 PM1 minute read
भोपाल, 18 सितंबर 2026: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गुना शिवपुरी के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल (IAS) को फटकारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कलेक्टर एसपी गाड़ी में बैठे थे
गुना की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, चार दिवसीय गुना दौरे के तीसरे दिन शुक्रवार को सिंधिया सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान मोहन बारेला मामले से जुड़े परिजन उनके पास पहुंचे और घटना से संबंधित अपनी शिकायत रखी। सिंधिया ने परिजनों की बात सुनने के बाद मामले में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की। बताया गया कि गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी मौके पर मौजूद न होकर अपनी गाड़ियों में बैठे थे। इस पर सिंधिया ने अधिकारियों को बुलाने के निर्देश दिए और उनकी गैरहाजिरी पर नाराजगी जताई।
कलेक्टर कहां हैं? बुलाओ जल्दी
मौके के घटनाक्रम के मुताबिक सिंधिया ने अधिकारियों से कहा, ‘कलेक्टर कहां हैं? बुलाओ जल्दी... गाड़ी में मत बैठिए आप दोनों, मेरी ड्यूटी पर हैं।’ उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि उन्हें गाड़ी से बुलाने की स्थिति नहीं आनी चाहिए। सिंधिया के सख्त तेवर के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मोहन बारेला मामले की जानकारी अधिकारियों से सीधे ली।