प्रदेश से जुड़े लंबित मामलों सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 18, 2026, 19:54 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यहाँ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा से उनके कार्यालय मेँ सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
भेंट के दौरान मध्यप्रदेश से संबंधित लंबित मामलों तथा केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित विभिन्न प्रकरणों के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन मामलों के शीघ्र निराकरण एवं आवश्यक सहयोग के संबंध में केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा से चर्चा की।
गरिमा शर्मा