CJP Protest Live: मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे अभिजीत दीपके, कहा- आंदोलन खत्म नहीं; सोनम की तबीयत पर बड़ा अपडेट

डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 18 Jul 2026 02:52 PM IST             Soman Wangchuk Hospitalised Live Updates : जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों से जंतर मंतर खाली करने की अपील कर रही है। जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और जंतर मंतर पर डटे हुए हैं। उधर, अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत पर एक महिला ने स्याही फेंक दी।

CJP Protest Live Updates: Sonam Wangchuk Taken to Hospital Police Clear Jantar Mantar Protest Site

अभिजीत दीपके रोने लगे - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:22 PM, 18-Jul-2026

सोनम वांगचुक के डॉक्टर का आरोप, कहा- मेडिकल रिपोर्ट नहीं दिखाई जा रही

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के डॉक्टर डॉ. नितिन दिघे ने कहा कि 'मेरी टीम और मैं पिछले 20 दिनों से उनकी नियमित जांच कर रहे हैं। अब तक न तो हमें और न ही उनके वकीलों को उनसे मिलने की अनुमति दी गई है। उनकी पत्नी यहां मौजूद हैं और केवल उन्हें मिलने दिया जा रहा है। मैंने अधिकारियों से पूछा कि उन्हें यहां क्यों रखा गया है। हमें बताया गया कि उनके शरीर में पोटैशियम की कमी पाई गई है। मैंने कल दोपहर तीन बजे उनका ब्लड सैंपल लिया था और उस समय पोटैशियम का स्तर सामान्य था। यह 4.8 था, जबकि सामान्य स्तर 3.5 माना जाता है। अब कहा जा रहा है कि उनका पोटैशियम स्तर गिर गया है। जब उनकी पत्नी मेडिकल रिपोर्ट मांग रही हैं तो उन्हें रिपोर्ट नहीं दी जा रही। यह संदेहास्पद है। इसलिए मैं उनका फिर से ब्लड सैंपल लेकर उसकी जांच कराऊंगा और रिपोर्ट आपके सामने पेश करूंगा। हमें सरकारी लैब की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है।
03:57 PM, 18-Jul-2026

सोनम वांगचुक की तबीयत पर बड़ा अपडेट: अस्पताल में भर्ती, डिहाइड्रेशन के मिले संकेत; इलाज लेने से किया इनकार

सोनम वांगचुक को 18 जुलाई 2026 को सुबह 7:40 बजे दिल्ली पुलिस द्वारा वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अनुसार, भर्ती के समय वह पूरी तरह होश में थे। उनकी नाड़ी, रक्तचाप और ऑक्सीजन सैचुरेशन सामान्य एवं स्थिर पाया गया। हालांकि, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के लक्षण दिखाई दिए। जांच में ब्लड गैस एनालिसिस से क्षतिपूरित एसिडोसिस की स्थिति और सीरम पोटैशियम का स्तर कम पाया गया। भर्ती के समय उनका ब्लड शुगर 78 mg/dl दर्ज किया गया। दोबारा की गई जांच में भी सीरम पोटैशियम का स्तर पहले जैसा ही रहा। भर्ती के समय यूरिन में कीटोन (Urinary Ketones) का स्तर 1+ था, जो दोपहर 1:00 बजे तक बढ़कर 3+ हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें नस के जरिए तरल पदार्थ (इंट्रावेनस फ्लूइड्स) देने की सलाह दी, लेकिन सोनम वांगचुक ने आईवी फ्लूइड्स, ओरल रिहाइड्रेशन फ्लूइड (ओआरएस) और किसी भी अन्य दवा को लेने से इनकार कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उनके बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उपचार स्वीकार करने के लिए लगातार परामर्श दिया जा रहा है।

02:51 PM, 18-Jul-2026

सोनम वांगचुक की पत्नी ने सफदरजंग अस्पताल को पत्र लिखा

सोनम वांगचुक की पत्नी ने सफदरजंग अस्पताल को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक को दूसरे निजी अस्पताल में रेफर करने की मांग की है।
01:37 PM, 18-Jul-2026

अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला हिरासत में

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी का मामला सामने आया है। एक महिला ने अभिजीत पर स्याही फेंक दी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
12:16 PM, 18-Jul-2026

'सोनम वांगचुक अभी भी भूख हड़ताल पर हैं'

सोनम वांगचुक की पत्नी ने खुलासा किया है कि सोनम अभी भी भूख हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों को उन्हें इलेक्ट्रोल देने से मना किया है। वो किसी दूसरे लैब से भी सोनम की जांच करवाएंगी, क्योंकि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह से डिस्चार्ज करवाकर उन्हें किसी विश्वसनीय अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। 20 जुलाई को अगर सोनम मार्च में शामिल नहीं हो पाएंगे, तो मैं उनकी जगह मार्च का नेतृत्व करूंगी।यह मार्च सोमवार को पहले से तय योजना के मुताबिक होगा।
11:55 AM, 18-Jul-2026

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- 'सोनम वांगचुक को ‘बल-प्रयोग’ करके, जबरदस्ती उनके आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना अत्यंत निंदनीय समाचार है। आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर में पूरे देश और संपूर्ण विश्व में फैल चुकी है। सारी दुनिया और देशभर में सोनम वांगचुक को लेकर गहरी चिंता है और भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश भी। जो लोग सादी वर्दी में इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए धोखे से अचानक घुसे थे, उनकी पहचान सार्वजनिक की जाए।'
11:17 AM, 18-Jul-2026

फूट-फूटकर रो पड़े अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके रोने लगे - फोटो : अमर उजाला
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान फूट-फूटकर रो पड़े।
11:13 AM, 18-Jul-2026

प्रशासन और पुलिस पर सोनम वांगचुक की पत्नी का आरोप

सोनम वांगचुक की पत्नी का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस सोनम वांगचुक के मेडिकल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहे हैं और उन्हें उस कमरे में फोन ले जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जहां सोनम को रखा गया है। वकील और निजी डॉक्टरों को अब अंदर जाने की अनुमति है।
10:35 AM, 18-Jul-2026

सोनम वांगचुक को 7:40 बजे अस्पताल में कराया गया भर्ती

सोनम वांगचुक को आज सुबह 7:40 बजे आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। लंबे समय तक उपवास और निर्जलीकरण के कारण वे कमजोर हैं। हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, फिर भी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
10:00 AM, 18-Jul-2026

अभिजीत दीपके आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे

अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। अभिजीत दीपके आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अभिजीत का दावा है कि उनके साथ मारपीट की गई, वह पुलिस की गिरफ्त से भाग कर जंतर मंतर पहुंचे।

Leave Comments

Top