जीतू पटवारी का राधा-कृष्ण अंकित दुपट्टा जमीन पर फेंकने का वीडियो वायरल, भाजपा ने कहा- यह सनातन का अपमान

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा राधा-कृष्ण अंकित दुपट्टा जमीन पर फेंकने का एक वीडियो वायरल होने से भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष को आड़ ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR   Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 10:33:39 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 10:33:39 PM (IST)
  1. जीतू पटवारी द्वारा दुपट्टा फेंकने का वीडियो हुआ वायरल
  2. भाजपा ने इसे सनातन संस्कृति का बड़ा अपमान बताया
  3. किसान सम्मान कार्यक्रम के दौरान भेंट किया गया था दुपट्टा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा राधा-कृष्ण अंकित दुपट्टा जमीन पर फेंकने का एक वीडियो वायरल होने से भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया। भाजपा ने इसे सनातन का अपमान बताया।

LATEST

उन्हेल के कार्यक्रम में हुई घटना

मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर से मंदसौर जा रहे थे। उन्हेल में किसान कांग्रेस के सम्मान कार्यक्रम में कुछ देर के लिए रुके। यहां उन्हें राधा-कृष्ण का चित्र अंकित दुपट्टा भेंट किया गया, जिसे उन्होंने पहले गले में धारण किया। उनके गले में इस तरह का एक और दुपट्टा पहले से था। बाद में जीतू पटवारी ने दोनों दुपट्टा निकालकर फेंक दिया। इसका वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है।

भाजपा ने साधा निशाना, आचरण पर उठाए सवाल

भाजपा ने कहा कि यह किसानों के साथ ही सनातन संस्कृति का अपमान है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक गुप्ता ने इसे सनातन संस्कृति का अपमान बताते हुए कहा कि जीतू पटवारी लगातार अमर्यादित आचरण करते रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर टिप्पणी करने के बाद अब पटवारी ने किसानों और धार्मिक भावनाओं का भी अपमान किया है। जिस श्रद्धा के साथ किसानों ने श्री राधे अंकित वस्त्र उन्हें पहनाया, उसे नीचे फेंकना किसानों के साथ सनातन संस्कृति का भी अपमान है।


Leave Comments

Top