चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पिछले दिनों प्रकाशित नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची से करीब 6.5 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। एसआईआर के दूसरे चरण से पहले 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50.90 करोड़ मतदाता थे। अलग-अलग मसौदा सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 44.40 करोड़ हो गई। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि मसौदा सूची से हटाए गए लोगों के नाम अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृत/डुप्लीकेट कैटेगरी में डाल दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में 18.70 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटे
अधिकारियों ने पहले बताया था कि शहरी इलाकों में गणना फॉर्मों का संग्रह ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में काफी कम रहा है। उत्तर प्रदेश में एसआईआर के बाद मंगलवार को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल नहीं किए गए, जबकि 12.55 करोड़ मतदाता सूची में मौजूद हैं। पहले दर्ज 15.44 करोड़ मतदाताओं में से 18.70 प्रतिशत के नाम मौत, स्थायी पलायन या एक से अधिक पंजीकरण के कारण हटाए गए।
जिला कितने मतदाता कटे (प्रतिशत)
सहारनपुर 4,32,534 (16.37%)
मुजफ्फरनगर 3,44,217 (16.29%)
मेरठ 6,65,635 (24.65%)
गाजियाबाद 8,18,139 (28.83%)
बुलन्दशहर 4,03,369 (15.14%)
गौतम बुद्ध नगर 44,74,71 (23.98%)
बागपत 177299 (18.15%)
आगरा 8,36,943 (23.25%)
अलीगढ 5,20,189 (18.60%)
मथुरा 3,73,793 (19.19%)
फिरोजाबाद 3,44,752 (18.13%)
मैनपुरी 2,26,875 (16.17%)
एटा 2,20,426 (16.80%)
हाथरस 1,89,616 (16.30%)
बरेली 7,14,753 (20.99%)
बदायूं 4,92,995 (20.39%)
शाहजहांपुर 5,03,922 (21.76%)
पीलीभीत 1,99,772 (13.61%)
मुरादाबाद 3,87,611 (15.76%)
रामपुर 3,21,571 (18.29%)
बिजनौर 4,27,159 (15.53%)
अमरोहा 1,81,177 (13.22%)
कानपुर नगर 9,02,148 (25.50%)
कानपुर देहात 2,03,957 (15.26%)
इटावा 2,33,018 (18.95%)
फर्रुखाबाद 2,90,824 (20.80%)
कन्नौज 2,78,095 (21.57%)
औरैया 1,58,055 (15.36%)
प्रयागराज 11,56,305 (24.64%)
फतेहपुर 3,15,468 (16.32%)
प्रतापगढ़ 5,00,109 (19.81%)
कौशांबी 2,19,698 (18.00%)
झांसी 2,19,612 (13.92%)
ललितपुर 95,447 (9.95%)
जालौन 2,12,059 (16.34%)
हमीरपुर 90,560 (10.78%)
महोबा 85,352 (12.42%)
बांदा 1,75,421 (13.00%)
चित्रकूट 1,00,092 (13.67%)
वाराणसी 5,73,203 (18.18%)
जौनपुर 5,89,543 (16.51%)
गाजीपुर 4,08,689 (13.85%)
चंदौली 2,30,086 (15.45%)
मिर्जापुर 3,42,761 (17.94%)
सोनभद्र 2,51,964 (17.93%)
भदोही 2,06,320 (16.73%)
आजमगढ़ 5,66,606 (15.25%)
मऊ 3,00,223 (17.52%)
बलिया 4,55,976 (18.16%)
गोरखपुर 6,45,625 (17.61%)
महाराजगंज 3,01,022 (15.11%)
देवरिया 4,14,799 (17.22%)
कुशीनगर 5,02,640 (18.65%)
सोनभद्र 2,51,964 (17.93%)
भदोही 2,06,320 (16.73%)
आजमगढ़ 5,66,606 (15.25%)
मऊ 3,00,223 (17.52%)
बलिया 4,55,976 (18.16%)
गोरखपुर 6,45,625 (17.61%)
महाराजगंज 3,01,022 (15.11%)
देवरिया 4,14,799 (17.22%)
कुशीनगर 5,02,640 (18.65%)
बस्ती 2,98,287 (15.70%)
सिद्धार्थनगर 3,98,900 (20.33%)
संत कबीर नगर 2,66,870 (19.96%)
लखनऊ 12,00,138 (30.04%)
उन्नाव 4,07,171 (17.51%)
रायबरेली 3,48,862 (16.35%)
सीतापुर 6,23,772 (19.55%)
हरदोई 5,44,682 (18.04%)
लखीमपुर खीरी 5,05,802 (17.50%)
गोंडा 4,69,637 (18.40%)
बहराइच 5,41,328 (20.44%)
बलरामपुर 4,11,200 (25.98%)
श्रावस्ती 1,34,992 (16.51%)
अयोध्या 3,35,742 (17.69%)
सुल्तानपुर 3,16,947 (17.19%)
बाराबंकी 3,73,154 (16.00%)
अम्बेडकर नगर 2,58,547 (13.82%)
कासगंज 1,72,238 (16.28%)
अमेठी 2,67,241 (18.60%)
हापुड 2,57,903 (22.30%)
शामली 1,63,458 (16.75%)
संभल 3,18,601 (20.29%)

इन राज्यों में हुआ था एसआईआर
एसआईआर का दूसरा चरण 4 नवंबर से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ। वहीं असम में मतदाता सूची का अलग 'विशेष पुनरीक्षण' किया जा रहा है। राज्यों में आखिरी एसआईआर को कट-ऑफ तारीख माना जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे चुनाव आयोग ने गहन पुनरीक्षण के लिए बिहार की 2003 की मतदाता सूची का इस्तेमाल किया था। ज्यादातर राज्यों में मतदाता सूची का आखिरी एसआईआर 2002 और 2004 के बीच हुआ था।
एसआईआर का मुख्य उद्देश्य जन्मस्थान की जांच के जरिए अवैध विदेशी प्रवासियों की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची से हटाना है। यह प्रक्रिया बांग्लादेश और म्यांमार सहित अवैध प्रवासियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में चल रही कार्रवाई के बीच खास महत्व रखती है।