प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने किया संबोधित
रतलाम, 28 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल में आयोजित होने वाली वृहद रैली की तैयारी को लेकर बैठक को संबोधित किया। इस दौरान जिला प्रभारी एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह एवं जिला अध्यक्ष रविंद्र यति उपस्थित रहे।