MP में बस यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, अब IRCTC की तर्ज पर मोबाइल ऐप से बुक होंगे बस टिकट, भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआत

मध्य प्रदेश में बस यात्रियों को जल्द ट्रेन की तरह मोबाइल से टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत आईआरसीटीसी की...और पढ़ें

Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 10:17:24 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 10:17:24 PM (IST)
  1. एप से बुक होगा बस टिकट, लांचिंग जल्द
  2. भोपाल-इंदौर आइएसबीटी से शुरू होगी सेवा
  3. टिकट न देने वाले कंडक्टरों पर कार्रवाई होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में बस यात्रियों को जल्द ट्रेन की तरह मोबाइल से टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत आईआरसीटीसी की तर्ज पर एक एप बनाया जा रहा है। एमपी-वायपीआइएल इसे बना रही है। एप से घर बैठे रूट, बोर्डिंग प्वाइंट और गंतव्य चुनकर टिकट बुक हो

शुरुआत भोपाल और इंदौर आइएसबीटी से होगी। एप का नाम और लांच डेट अभी घोषित नहीं हुई है। प्रस्ताव के मुताबिक टिकट का पैसा सीधे आपरेटर के खाते में जाएगा और 0.1 से 0.2 प्रतिशत कन्वीनियंस फीस लग सकती है। यूपीआइ, एटीएम कार्ड, नेट बैंकिंग से भुगतान की सुविधा मिलेगी।

बसों में जीपीएस और कैमरा चालू रखना अनिवार्य होगा। किराया लेकर टिकट न देने वाले कंडक्टरों पर केस और जुर्माना होगा, बिना टिकट यात्री पर भी कार्रवाई होगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बस छूटने पर टिकट अगली बस में मान्य होगा या नहीं। कैंसिलेशन और रिफंड के नियम भी आना बाकी हैं। सरकार ने हादसे रोकने के लिए 38 नए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनाने की योजना भी बनाई है।


Leave Comments

Top