
चार में से तीन पदों पर एबीवीपी - फोटो : सोशल मीडिया/अमर उजाला GFX
विस्तार
DUSU Election Results: डूसू चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। कुल चार प्रमुख पदों में से तीन पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है, जबकि एक पद निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गया है। वहीं, एनएसयूआई को सभी चार सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती रुझानों से ही मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली और अंत तक जीत-हार का आंकड़ा ऊपर-नीचे होता रहा।
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन, सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की है। इस तरह एबीवीपी ने तीन पदों पर जीत हासिल की, जबकि एक पद निर्दलीय उम्मीदवार के नाम रहा।