06:18 PM, 16-Aug-2026
दूसरे दिन का खेल समाप्त
बारिश से प्रभावित दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में नौ विकेट पर 460 रन बना लिए हैं। भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 288 रन से की थी।
जुरेल ने पूरा किया अर्धशतक
भारत की ओर से ध्रुव जुरेल ने 51 रन की पारी खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद वह आउट हो गए। भारत ने दिन के अंतिम सत्र में रवींद्र जडेजा (13), मोहम्मद सिराज (11) और मानव सुथार (24) के विकेट भी गंवाए। स्टंप्स के समय कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत की पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 167 और केएल राहुल ने 82 रन का योगदान दिया।
जयसूर्या ने झटके चार विकेट
श्रीलंका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 109 रन देकर चार विकेट हासिल किए। केशरा नुवांथा को तीन विकेट मिले, लेकिन भारत ने पहली पारी में 460 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है।
05:50 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: सिराज और सुथार आउट
सिराज 11 और सुथार 24 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों को क्रमश: फर्नांडो और जयसूर्या ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर कुलदीप और प्रसिद्ध कृष्णा मौजूद हैं।
05:34 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: जुरेल अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे
भारत को सातवां झटका जयसूर्या ने दिया। उन्होंने जुरेल को डी सिल्वा के हाथों कैच कराया। वह 68 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। अब मानव सुथार का साथ देने मोहम्मद सिराज आए हैं।
05:25 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक पूरा
ध्रुव जुरेल ने 66 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और मानव सुथार के साथ क्रीज पर डटे हुए हैं।
04:36 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: जडेजा आउट हुए
भारत को छठा झटका नुवांथा ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ध्रुव जुरेल का साथ देने मानव सुथार आए हैं।
04:20 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी
तीसरे सत्र का खेल जारी है। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने पांच विकेट पर 360 से ज्यादा रन बना लिए हैं
04:01 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: चाय ब्रेक
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया है। दूसरे सत्र में श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को कुल तीन झटके दिए। भारत ने दूसरे सत्र में ऋषभ पंत, केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के विकेट गंवाए। भारत ने चायकाल तक पहली पारी में पांच विकेट पर 364 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर ध्रुव जुरेल 19 और रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर मौजूद हैं।
03:52 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: पडिक्कल पवेलियन लौटे
देवदत्त पडिक्कल के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा है। प्रभात जयसूर्या ने पडिक्कल को अपना शिकार बनाया जो 230 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 167 रन बनाकर आउट हुए।
03:46 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: भारत के 350 रन पूरे
श्रीलंका के खिलाफ भारत ने पहली पारी में 350 रन पूरे कर लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल के बीच साझेदारी पनप रही है।
03:26 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: पडिक्कल के 150 रन पूरे
देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 150 रन पूरे कर लिए हैं। पडिक्कल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है और वह अब ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर साझेदारी निभा रहे हैं।
03:16 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: केएल राहुल पवेलियन लौटे
भारत को केएल राहुल के रूप में चौथा झटका लगा है। राहुल पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे, लेकिन आज बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि, वह 175 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए।
02:59 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को ऋषभ पंत के रूप में तीसरा झटका लगा है। पंत और पडिक्कल के बीच शानदार साझेदारी पनप रही थी, लेकिन केशारा नुवंता ने पंत को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पंत 62 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। पंत और पडिक्कल के बीच 71 रनों की साझेदारी हुई।
02:47 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: भारत के 300 रन पूरे
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 300 रन पूरे कर लिए हैं। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी जारी है।
02:36 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। बारिश के कारण पहला सत्र पूरी तरह बारिश में धुल गया, लेकिन दूसरे सत्र में खेल आखिरकार शुरू हुआ। भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत क्रीज पर डटे हुए हैं।
02:27 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: बारिश रुकी
गॉल में बारिश रुक गई है और मैच भारतीय समयानुसार 2:35 बजे शुरू होगा। दूसरा सत्र चार बजे तक चलेगा। टी ब्रेक के बाद तीसरा सत्र 4:20 से 5:45 बजे तक चलेगा।
02:15 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: गॉल में बारिश शुरू
गॉल में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। मैच शुरू होने वाला था, लेकिन एक बार फिर बारिश आ गई जिससे मैदान को फिर कवर्स से ढकना पड़ा है। पिछले दो घंटे से बारिश रुकी हुई थी, लेकिन एक बार फिर बारिश शुरू हो गई।
02:03 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: जल्द शुरू होगा खेल
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार 2:15 बजे शुरू होगा। दूसरे दिन बारिश के कारण खेल अब तक शुरू नहीं हो सका था, लेकिन अब दिन का खेल शुरू होगा। पहला सत्र पूरी तरह बारिश में धुल गया था और आधा दूसरा सत्र भी बारिश में धुला।
01:20 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: थोड़ी देर में निरीक्षण
गॉल में बारिश रुक गई है और अंपायर भारतीय समयानुसार 1:40 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। फिलहाल मैदान पर कवर्स मौजूद हैं और दूसरे दिन का खेल अब तक शुरू नहीं हो सका है।
01:16 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: स्थिति में बदलाव नहीं
गॉल में बारिश फिलहाल रुकी हुई है, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मैदान पर कवर्स मौजूद हैं और आसमान बादलों से घिरा है।
12:31 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: दूसरे सत्र के खेल में देरी
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू होने में देरी हो रही है। दूसरे दिन अब तक खेल शुरू नहीं हो सका है। पहला सत्र बारिश में पूरी तरह धुल गया और दूसरा सत्र भी शुरू नहीं हो पाया है।
11:40 AM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: पहला सत्र धुला
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहला सत्र बारिश में धुल गया। बारिश के कारण दिन का खेल अब तक शुरू नहीं हो सका जिस कारण समय से पहले लंच ब्रेक की घोषणा कर दी गई। आज सुबह से ही गॉल में रुक-रुककर बारिश हो रही है जिस कारण दिन का खेल शुरू नहीं हो पाया है। बीच में बारिश रुकने पर कवर्स हटाए गए थे, लेकिन तभी बारिश फिर शुरू हो गई। अब अगर बारिश रुक जाती है तो दूसरे सत्र का खेल भारतीय समयानुसार 12:20 बजे शुरू होगा।
11:09 AM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: गॉल में फिर बारिश शुरू
गॉल में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है जिससे मैदान को दोबारा कवर्स से ढकना पड़ा है। दूसरे दिन का खेल अब तक शुरू नहीं हो सका है।
10:46 AM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: मैदान से हटे कवर्स
गॉल में बारिश रुकने के बाद मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि धूप निकल गई है और कुछ समय से बारिश रुकी हुई है।
10:15 AM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: गॉल में बारिश रुकी
गॉल में बारिश रुक गई है, लेकिन मैदान अभी भी कवर्स से ढका हुआ है। गॉल में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है जिससे दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी हो रही है।
09:45 AM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: दिन का खेल शुरू होने में देरी
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी हो रही है। गॉल में लगातार बारिश हो रही है जिस कारण दूसरे दिन का खेल समय से शुरू नहीं हो सकेगा। फिलहाल मैदान कवर्स से ढका हुआ है
09:36 AM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: गॉल में हो रही बारिश
गॉल में बारिश हो रही है जिससे दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी हो सकती है। फिलहाल मैदान कवर्स से ढका हुआ है। पहले दिन भी बारिश ने मैच में खलल डाला था और दूसरे दिन भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। फिलहाल गॉल में तेज बारिश हो रही है।
09:32 AM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंकाई गेंदबाज रहे बेअसर
भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को पूरे दिन दबाव में रखा। पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिनर केशरा नुवंथा ने पडिक्कल को शुरुआती दौर में परेशान करने की कोशिश की और एक बाहरी किनारा भी निकाला, लेकिन गेंद स्लिप के सामने गिर गई। इसके बाद पडिक्कल ने उसी गेंदबाज को चौका लगाकर अपना दबदबा कायम कर लिया। पडिक्कल ने हाल के दिनों में शानदार फॉर्म दिखाई है। पिछले सप्ताह कोलंबो में एसएलसी इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में 142 रन की पारी खेलने के बाद उन्हें साई सुदर्शन की चोट के कारण टीम में मौका मिला था। इस मौके को उन्होंने पहले ही टेस्ट में शतक लगाकर पूरी तरह भुना लिया।
09:24 AM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: राहुल-पडिक्कल की साझेदारी
पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 150 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। राहुल ने 162 गेंदों में 77 रन बनाए और हमेशा की तरह धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने जयसूर्या की गेंद पर शानदार सीधा छक्का भी लगाया। हालांकि आखिरी सत्र में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। राहुल के आउट होने के बाद पंत क्रीज पर आए और पडिक्कल के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। दिन का खेल खत्म होने तक दोनों ने श्रीलंका को कोई और सफलता हासिल नहीं करने दी।
09:19 AM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: पडिक्कल का पहला शतक
टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे पडिक्कल ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़कर यादगार पारी खेली। उन्होंने 134 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा किया और पूरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। 26 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी में कई शानदार शॉट लगाए और स्पिनरों के खिलाफ खास तौर पर आक्रामक नजर आए। उन्होंने 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। पडिक्कल ने प्रभात जयसूर्या के खिलाफ आगे निकलकर छक्का लगाने के अलावा कवर के ऊपर से शानदार चौका भी जड़ा। उन्होंने स्पिन के खिलाफ स्वीप, ट्रैक पर आगे बढ़कर शॉट, पंच और स्क्वायर लेग के पीछे खेलकर लगातार रन बटोरे। आखिरकार कुमारा की गेंद पर मिड-ऑफ की ओर एक रन लेकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया।
09:13 AM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: पडिक्कल की शतकीय पारी
देवदत्त पडिक्कल के शानदार नाबाद शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। शनिवार को दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट पर 288 रन बना लिए थे। पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ऋषभ पंत 27 रन पर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है।
09:03 AM, 16-Aug-2026
IND vs SL Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, दोहरे शतक से चूके देवदत्त पडिक्कल; भारत का स्कोर 460/9
Live Cricket Score Today, IND vs SL 1st Test Day 2: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। शुरुआती दिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया था और अब टीम की नजरें पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करने की होगी।