राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा मध्यप्रदेश का संगठनात्मक प्रभाव और कद
- राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय
- श्री हेमंत खण्डेलवाल
भोपाल, 17/08/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश के पार्टी नेताओं को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा का संगठनात्मक प्रभाव और कद राष्ट्रीय स्तर पर और बढ़ेगा। राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और पार्टी में दायित्व मिलना कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम, निष्ठा एवं संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है। इससे मध्यप्रदेश भाजपा के संगठनात्मक अनुभव, कार्यपद्धति और मजबूत संगठन की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के श्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता श्री सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री, सांसद सुश्री कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री, मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद श्री तरूण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा को राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल को पार्टी के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाया जाना मध्यप्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है।
भाजपा की राष्ट्रीय टीम संगठन को और मजबूती प्रदान करेगी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन में नई जिम्मेदारियां प्राप्त करने वाले सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। भाजपा का मूल मंत्र ‘राष्ट्र प्रथम’ है। राष्ट्रीय दायित्व प्राप्त सभी नेता इसी भावना के साथ संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नेता अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संगठन को बुलंदियों तक पहुंचाते हुए भारत को परम वैभव तक ले जाने के अभियान में प्रभावी योगदान देंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व, अनुभव और परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रसेवा का संकल्प समाज के प्रत्येक वर्ग तक और व्यापक रूप से पहुंचेगा। (आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी