10:56 PM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day-10 Live: सचिन ने जीता स्वर्ण पदक
सचिन सिवाच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। सचिन ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में नामीबिया के ट्राईगेन मॉर्निंग नदेवेलो को खंडित फैसले में 3-2 से हराया।
10:50 PM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day-10 Live: सचिन की वापसी
सचिन सिवाच ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे राउंड में 3-2 से फैसला अपने पक्ष में कराया। लेकिन उन्हें चेतावनी दी गई और एक अंक काटा गया।
10:46 PM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day-10 Live: सचिन पहले राउंड में हारे
सचिन फाइनल बाउट के पहले ही राउंड में हार गए। सचिन सिवाच खंडित फैसले में 3-2 के अंतर से पिछड़ गए। अब दूसरा राउंड खेला जा रहा है।
10:41 PM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day-10 Live: सचिन का फाइनल शुरू
भारत के सचिन सिवाच का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। सचिन का सामना पुरुष 60 किग्रा वर्ग में नामीबिया के ट्राईगेन मॉर्निंग नदेवेलो से हो रहा है।
10:26 PM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day-10 Live: लवलीना को मिला रजत
लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया है। लवलीना का फाइनल में सामना ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सुई ग्रीनट्री से हुआ। एम्मा ने खंडित फैसले में लवलीना को 4-1 से हराया। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा। दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक दौर जीते और तीसरे राउंड में एक दूसरे पर जवाबी हमले किए। हालांकि, अंत में नतीजा एम्मा के पक्ष में गया और लवलीना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत ने अब तक मुक्केबाजी में पांच स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। अभी तीन भारतीय मुक्केबाजों का फाइनल खेला जाना शेष है।