कॉमनवेल्थ गेम्स में एमपी का जलवा, यामिनी और अजय बाबू ने जीते रजत; सरकार देगी 25-25 लाख और नौकरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 01 Aug 2026 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में मध्यप्रदेश के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। राज्य सरकार दोनों खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और सरकारी नौकरी देगी।

MP shines at Commonwealth Games; Yamini and Ajay Babu win silver; government to award ₹25 lakh each and jobs.

वेटलिफ्टर अजय बाबू और जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है। सागर की जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य और वेटलिफ्टर अजय बाबू ने रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है। राज्य सरकार ने दोनों खिलाड़ियों को खेल नीति के तहत 25-25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का अनुशासन, समर्पण और मेहनत देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने पुरुष भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) में नीरज चोपड़ा के रजत, यशवीर सिंह के कांस्य और डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर के कांस्य पदक जीतने पर भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। 
सफलता प्रदेश के लिए गर्व की बात 
खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि जूडो की 57 किलोग्राम स्पर्धा में यामिनी मौर्य ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता, जबकि वेटलिफ्टिंग में अजय बाबू ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।              खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी 
मंत्री सारंग ने वीडियो कॉल के जरिए यामिनी मौर्य से बात कर उन्हें बधाई दी और कहा कि अगली प्रतियोगिताओं में उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और हरसंभव सहयोग उपलब्ध करा रही है, ताकि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सकें।  सारंग ने कहा कि राज्य की खेल नीति के तहत कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ सरकारी नौकरी भी दी जाएगी

Leave Comments

Top