BJP Vs Cong: 'PM मोदी डरे हुए हैं, इसीलिए संसद नहीं आए'; लोकसभा में प्रधानमंत्री का संबोधन टलने पर बोले राहुल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 04 Feb 2026 06:08 PM IS

लोकसभा में हंगामे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा का संबोधन नहीं कर सके। इस पर राहुल गांधी ने हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी डर की वजह से सदन नहीं आए। उन्होंने एक्स पर वीडियो साझा कर पहले ही यह दावा किया था।

Parliament Budget Session rahul gandhi on PM Modi Reply to Discussion in Lok Sabha postponed
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित संबोधन हंगामे के कारण नहीं हो सका। इसी मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सच्चाई का सामना करने से डर रहे हैं, इसलिए सदन में नहीं आए। राहुल गांधी ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो और बयान भी साझा किया। इस वीडियो में वो पहले ही ये बात कह चुके थे।

Leave Comments

Top