Germany Shooting: जर्मनी के श्टाडे शहर में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत; एक संदिग्ध गिरफ्तार

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 29 Jun 2026 05:47 PM IST

जर्मनी के उत्तरी शहर श्टाडे में सोमवार को हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के सिलसिले में एक पुरुष संदिग्ध को हिरासत में लिया है। ल्यूनेबर्ग पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट जारी कर लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव और सुरक्षा अभियान जारी है।

विस्तार

उत्तरी जर्मनी के श्टाडे शहर में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। हालांकि, घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शहर के केंद्र से बाहर एक इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
ल्यूनेबर्ग पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट जारी कर लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर बचाव और सुरक्षा अभियान जारी है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है। 
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गोलीबारी श्टाडे शहर के मध्य स्थित एक युवा केंद्र में हुई। हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित इस शहर की आबादी करीब 50 हजार है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि घटना में एक से अधिक हमलावर शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

Leave Comments

Top