12:22 AM, 04-May-2026
Bengal Election Result Live: बंगाल में ममता दीदी चौथी बार बनेंगी CM या भाजपा पहली बार बनाएगी सरकार? मतगणना आज
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। राज्य में मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्र की गणना की जाएगी। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम खुलेंगी। इस बार राज्य की 294 सीटों वाली विधानसभा में से 293 सीटों पर 77 केंद्रों पर मतगणना होगी। बहुमत का आंकड़ा 148 सीट है। राज्य की फाल्टा सीट पर धांधली के चलते वोटिंग रद्द कर दी गई और यहां पर अब 21 मई को वोट डाले जाएंगे और इस सीट पर मतगणना 24 मई को होगी।
बंगाल चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट यहां देखें....।