परमाणु और होर्मुज पर अटकी डील: ईरान ने अमेरिका को सौंपा 14-प्वाइंट का शांति प्लान, लेकिन ट्रंप का रुख सख्त

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन / तेहरान Published by: Pavan Updated Sun, 03 May 2026 07:27 PM IST

अमेरिका-ईरान के बीच भले ही युद्धविराम लागू है, लेकिन हालात पूरी तरह शांत नहीं हैं। दोनों देश एक-दूसरे के जहाजों को रोकने और कार्रवाई करने में लगे हैं, जिससे होर्मुज में तनाव बना हुआ है। ईरान का 14-प्वाइंट प्रस्ताव शांति की दिशा में एक कदम जरूर है, लेकिन ट्रंप इसे मानेंगे या नहीं- यह अभी भी सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।

Deal Stalled Over Nuclear, Hormuz Issues: Iran Hands 14-Point Peace Plan, But Trump Maintains Hardline Stance
जंग खत्म करने के लिए ईरान का प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए ईरान ने 14 सूत्रीय नया शांति प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब युद्धविराम तो लागू है, लेकिन दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी अभी भी सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इस प्रस्ताव का अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन यह साफ नहीं है कि वह इसे स्वीकार करेंगे या नहीं। यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया, जिसने पहले भी दोनों देशों के बीच युद्धविराम कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

Leave Comments

Top