Bengal Election Result Live: बंगाल में ममता दीदी चौथी बार बनेंगी CM या भाजपा पहली बार बनाएगी सरकार? मतगणना आज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 04 May 2026 12:25 AM IST

West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 Result, Vote Counting Live: पश्चिम बंगाल में इस बार अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव हुआ। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने आपनी पूरी दम झोंक दी है। वोटिंग के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी है कि राज्य में ममता दीदी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी या फिर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य सरकार बनाएगी? 

West Bengal Election Result 2026 Live Vote Counting Bengal Vidhan Sabha Chunav 293 Seats Bjp vs Tmc Win Lose

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्

लाइव अपडेट

12:22 AM, 04-May-2026

Bengal Election Result Live: बंगाल में ममता दीदी चौथी बार बनेंगी CM या भाजपा पहली बार बनाएगी सरकार? मतगणना आज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। राज्य में मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्र की गणना की जाएगी। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम खुलेंगी। इस बार राज्य की 294 सीटों वाली विधानसभा में से 293 सीटों पर 77 केंद्रों पर मतगणना होगी। बहुमत का आंकड़ा 148 सीट है। राज्य की फाल्टा सीट पर धांधली के चलते वोटिंग रद्द कर दी गई और यहां पर अब 21 मई को वोट डाले जाएंगे और इस सीट पर मतगणना 24 मई को होगी। बंगाल चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट यहां देखें....।

Leave Comments

Top