शिक्षक भर्ती 2025: पदों की संख्या बढ़ाने के लिए भोपाल में 12 मई से महाआंदोलन, 1.15 लाख पद खाली होने का दावा

मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) एवं प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों ने पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर 12 मई से राजध ...और पढ़ें

Publish Date: Sun, 03 May 2026 10:09:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 10:09:46 PM (IST)
शिक्षक भर्ती 2025: पदों की संख्या बढ़ाने के लिए भोपाल में 12 मई से महाआंदोलन, 1.15 लाख पद खाली होने का दावा

शिक्षक भर्ती 2025 (AI Generated Image)

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) एवं प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों ने पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर 12 मई से राजधानी भोपाल में विशाल आंदोलन और धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्तमान भर्ती में अत्यंत कम पद घोषित किए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में योग्य उम्मीदवार चयन से वंचित रह गए हैं। इस मुद्दे को लेकर अभ्यर्थी पहले भी कई बार विरोध दर्ज करा चुके हैं। छह माह तक अलग-अलग तिथियों पर हजारों अभ्यर्थियों ने भोपाल पहुंचकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान भूख हड़ताल, खून से पत्र लिखना, मुंडन करवाना और मार्कशीट जलाना जैसे प्रतीकात्मक विरोध भी किए गए, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। अभ्यर्थियों ने 17 अप्रैल को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बल प्रयोग, अभद्र व्यवहार और महिला अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद उनके साथ अन्याय हुआ।

रिक्त पदों का गणित और अभ्यर्थियों की चेतावनी

अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश में लगभग 1.15 लाख शिक्षक पद रिक्त हैं, फिर भी भर्ती में पदों की संख्या बेहद कम रखी गई है। उन्होंने मांग की है कि वर्ग-2 में न्यूनतम 10 हजार और वर्ग-3 में 25 हजार पद किए जाएं, साथ ही द्वितीय काउंसलिंग शीघ्र शुरू हो। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 16 मई से आंदोलन और व्यापक व अनिश्चितकालीन हो सकता है।


Leave Comments

Top