'ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा': US पर भारी पड़ा ईरान? आठ देशों में 16 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 01 May 2026 11:13 PM IST

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान ने अमेरिका के सबसे महंगे सैन्य संसाधनों को निशाना बनाकर उसकी रणनीतिक कमर तोड़ दी है। यह हमला न केवल वित्तीय चोट है, बल्कि अरब सहयोगियों के बीच अमेरिका की सुरक्षा गारंटी पर भी एक बड़ा सवालिया निशान है। रिपोर्ट में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। खबर में जानिए...

iran damaged 16 us bases across 8 West Asia nations says report
जंग में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्

विस्तार

पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं। 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष ने अमेरिकी सैन्य शक्ति के उस गुरूर को कड़ी चुनौती दी है, जिसे अब तक अजेय माना जाता था। सीएनएन की ताजा रिपोर्टों के अनुसार, ईरान और उसके सहयोगियों ने क्षेत्र के आठ देशों में स्थित कम से कम 16 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सैटेलाइट तस्वीरों और अधिकारियों के बयानों से पता चला है कि कई सैन्य सुविधाएं अब आंशिक रूप से अनुपयोगी हो चुकी हैं।

Leave Comments

Top