
एयरबस अपने ए320 विमानों के सॉफ्टवेयर में करेगी बदलाव - फोटो : अमर उजाला
दुनिया भर के हवाई यात्रियों और एयरलाइंस के लिए एक बड़ी खबर है, जिसने पूरी एविएशन इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। विमान बनाने वाली फ्रांस की दिग्गज कंपनी 'एयरबस' ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। विमान निर्माता ने अपने सबसे लोकप्रिय ए-320 सीरीज के करीब 6,000 विमानों में तकनीकी चिंताओं के कारण बदलाव की जानकारी दी है। कंपनी ने इसके पीछे अहम 'सॉफ्टवेयर अपडेट' को वजह बताया है, लेकिन इतनी बड़ी तादाद में विमानों के एक साथ ग्राउंड होने से उड़ानों का शेड्यूल चरमराना तय माना जा रहा है। इसका सीधा असर अब यात्रियों की जेब और समय पर पड़ेगा।