मुख्य सचिव जैन अवकाश पर, राजौरा को सौंपा प्रभार

भोपाल।  प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन अचानक 5 दिनों के अवकाश पर रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में राज्य की कमान अब वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा के हाथों में होगी।
मुख्य सचिव अनुराग जैन के अवकाश पर जाने के कारण राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए डॉ. राजेश राजौरा को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्णय लिया है। राजौरा 1990 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में उनके पास महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी है। शासन के कामकाज में कोई रुकावट न आए, इसलिए वरिष्ठता के आधार पर राजेश राजौरा को यह जिम्मेदारी दी गई है।  डा राजौरा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है, ऐसे में 5 दिनों के लिए ही सही, लेकिन उनका मुख्य सचिव की कुर्सी संभालना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 
 

Leave Comments

Top