IND vs PAK Live Score: भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला आज, दोनों टीमें पहुंचीं प्रेमदासा स्टेडियम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 15 Feb 2026 05:23 PM IST

Live Cricket Score Today, IND vs PAK T20 World Cup 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 विश्वकप का मुकाबला खेला जाना है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। तमाम विवाद के बीच यह मुकाबला संभव हो पाया है और इसी वजह से इस मैच को लेकर हाइप बढ़ गई है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। 

IND vs PAK T20 Live Score: ICC World Cup 2026 India vs Pakistan Today Match Toss Scorecard Ball by Ball Update

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : 

लाइव अपडेट

05:18 PM, 15-Feb-2026

IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम भी स्टेडियम पहुंची

                                        भारतीय टीम भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंच चुकी है
05:15 PM, 15-Feb-2026

IND vs PAK Live Score: स्टेडियम पहुंची पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान की टीम आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंच गई है
05:11 PM, 15-Feb-2026

IND vs PAK Live Match: बल्लेबाजी में करना होगा सुधार

विश्व कप से पहले भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत लग रही थी लेकिन टूर्नामेंट के दो मैचों में बल्लेबाजों का प्रदर्शन चिंता का सबब है। अमेरिका के खिलाफ भारत के छह विकेट 77 रन पर गिर गए थे, जबकि नामीबिया के खिलाफ डैथ ओवरों में मेजबान टीम ने चार रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन 200 रन से अधिक का स्कोर और 93 रन से जीत के कारण यह कमजोरियां दब गई। दोनों मैचों में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने संकटमोचक की भूमिका निभाई। लेकिन बड़े टूर्नामेंट में एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन जरूरी है। जसप्रीत बुमराह से लेकर वरुण चक्रवर्ती तक भारत के पास मैच विनर हैं और ऑलराउंडर शिवम दुबे की गेंदबाजी भी बेहतर हुई है। 
04:39 PM, 15-Feb-2026

IND vs PAK Match Live: कुलदीप प्लेइंग-11 में हो सकते हैं शामिल

पिच को देखते हुए बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को भी उतारा जा सकता है। ऐसे में रिंकू सिंह या अर्शदीप सिंह को बाहर रहना पड़ सकता है। बाबर आजम के खिलाफ कुलदीप के शानदार रिकॉर्ड और एशिया कप फाइनल में उनके चार विकेट को देखते हुए उन्हें इस मैच में मौका देना अच्छा विकल्प होगा। कुलदीप को अब तक विश्व कप के शुरुआती दो मैचों में एकादश में जगह नहीं मिली है। अगर कुलदीप इस मुकाबले में खेलते हैं तो भारत संभवत: तीन स्पिनरों के साथ खेलने उतरे क्योंकि उसके पास कुलदीप के अलावा वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के रूप में दो अच्छे स्पिनर भी मौजूद हैं। 
04:35 PM, 15-Feb-2026

IND vs PAK Live Score: ये भी पढ़ें

04:29 PM, 15-Feb-2026

Live Score IND vs PAK: सैमसन का कटेगा पत्ता

अभिषेक शर्मा की वापसी से संजू सैमसन का पत्ता कट सकता है। भारतीय टीम प्रबंधन चाहेगा कि इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए अभिषेक चयन के लिए उपलब्ध हों जिससे शीर्ष क्रम पर स्थिरता आ सके। हालांकि, भारतीय थिंक टैंक के दिमाग में यह भी चिंता होगी कि सैमसन को ही उतारा जाए या ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत के लिए वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया जाए जो फिट हो गए हैं। सुंदर प्रेमादासा स्टेडियम की धीमी पिच पर अच्छी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
04:17 PM, 15-Feb-2026

Live Score IND vs PAK: कोलंबो में स्पिनरों को मिलती है मदद

  • भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का महामुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच आमतौर पर स्पिनरों के मददगार मानी जाती है। 
  • भारत के पास मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल मौजूद हैं, लेकिन पाकिस्तान भी इस मामले में कम नहीं है क्योंकि उसकी टीम में अबरार अहमद और उस्मान तारिक हैं जो भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं। 
  • भारतीय टीम शुरुआती दो मैचों में दो स्पिनरों के साथ उतरी है। भारत के लिए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने स्पिन विभाग का जिम्मा संभाला है। 
  • कोलंबो में स्पिनरों की मददगार पिच को देखते हुए इस संभावना को भी खारिज नहीं किया जा सकता कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ तीन स्पिनरों के साथ उतरे।
03:20 PM, 15-Feb-2026

IND vs PAK Match Live: हनुमानकाइण्ड करेंगे परफॉर्म

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले मशहूर भारतीय रैपर और गीतकार हनुमानकाइण्ड परफॉर्म करेंगे।
02:22 PM, 15-Feb-2026

IND vs PAK Live Score: श्रीलंका के पर्यटन और अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण

श्रीलंका के कई वर्गों को भारत और पाकिस्तान के मैच से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। इस मैच के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक यहां पहुंचे हैं जिससे श्रीलंका के लोग भी काफी उत्साहित हैं। कोलंबो की एक सड़क पर कई पब हैं और इनमें भारतीय और पाकिस्तानी आगंतुकों की संख्या स्थानीय लोगों से कहीं अधिक है। खेत्तारमा रोड अब भारतीय और पाकिस्तानी जर्सी, टोपी, झंडे बेचने वाले स्थानीय विक्रेताओं से भरी हुई है। युवा टैटू बनाने के लिए स्याही लेकर घूम रहे हैं। यहां अस्थायी स्टॉल भी लगे हैं जो चिलचिलाती धूप में कतार में खड़े प्रशंसकों को नींबू पानी, फलों का रस और नारियल पानी दे रहे हैं।

01:56 PM, 15-Feb-2026

IND vs PAK Live Score: हरभजन का आमिर को जवाब

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' बताया था। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आमिर को करारा जवाब देते हुए कहा है कि अगर वह 'लप्पेबाजों' की परिभाषा देंगे, तो बहुत से लोगों को चिढ़ मचेगी। हरभजन सिंह ने कहा, 'अभिषेक एक क्वालिटी खिलाड़ी हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। वह एक बार नहीं, बल्कि बार-बार ऐसा कर सकते हैं। वह एक संपूर्ण बल्लेबाज हैं, जिनके पास वो शॉट्स हैं, जो बहुत सारे बल्लेबाजों के पास नहीं होते।' उन्होंने कहा, 'लप्पेबाज वो होता है, जो सिर्फ बॉल देखकर बैट घुमाता है, चाहे बल्ले से गेंद का संपर्क हो या फिर नहीं हो। अभिषेक ऐसे नहीं हैं। उनकी पहली बॉल ही बल्ले से लगती है, उसके बाद गेंदें उनके बल्ले पर आती ही रहती हैं। उन्हें लप्पेबाज कहना गलत है। अगर मैं लप्पेबाज बल्लेबाजों की परिभाषा दूंगा, तो बहुत से लोगों को चिढ़ मचेगी। शायद वो चाहते हैं कि हम इस पर प्रतिक्रिया दें, लेकिन मुझे ऐसा नहीं करना है।'

Leave Comments

Top