Nitin Nabin: राज्यसभा जा रहे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में 5 खास बातें जानिए; कहां से शुरू हुआ था सफर?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 03 Mar 2026 03:50 PM IST
 

BJP President: बांकीपुर से 2025 विधानसभा चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचने वाले नितिन नवीन को भाजपा अब राज्यसभा भेज रही है। उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। वह बिहार से पहले ऐसे शख्स है, जो विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में...

Bihar News Know 5 special things about Rajya Sabha candidate and BJP national president Nitin Nabin
 
भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी को राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ने बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। यानी अब वह विधायकी छोड़ेंगे। संयोग ऐसा है कि नितिन नवीन आज ही दो दिवसीय दौरे पर पटना आए हैं। होली मिलन समारोह में शामिल होने वह पटना पहुंचे। कुछ देर बाद ही भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह की ओर से बिहार से नितिन नवीन और पूर्व विधायक शिवेश कुमार उर्फ शिवेश राम को राज्यसभा भेजने की चिट्ठी जारी हुई। नितिन देखते ही देखते सुर्खियों में आ गए। सोशल मीडिया पर नितिन नवीन का नाम फिर से ट्रेंड करने लगा। आइए जानते हैं नितिन नवीन के बारे में खास बातें....


Leave Comments

Top