भोपाल नगर निगम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नए साल पर एक साथ मिली 3 नई सौगात, 12 हजार कर्मियों को होगा फायदा

Employee Welfare: नया साल भोपाल नगर निगम के हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और खुशियों की सौगात लेकर आया है। निगम प्रशासन ने महज 15 दिनों के भीतर क ...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal Publish Date: Fri, 16 Jan 2026 06:55:01 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Jan 2026 06:55:01 PM (IST)

                                       नगर निगम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी   

HighLights

  1. नगर निगम कर्मचारियों के लिए खुशियों का नया साल
  2. बीमा, एरियर और नियमितीकरण की ट्रिपल सौगात
  3. नगर निगम के 12 हजार कर्मियों को मिलेगा फायदा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नया साल भोपाल नगर निगम के हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और खुशियों की सौगात लेकर आया है। निगम प्रशासन ने महज 15 दिनों के भीतर कर्मचारी हित में दो बड़े फैसले लागू कर दिए हैं, जबकि तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण फैसला अब अंतिम चरण में है। इन निर्णयों से निगम के करीब 12 हजार से अधिक कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

12 हजार कर्मचारियों के लिए बीमा सुरक्षा कवच

निगम प्रशासन ने कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 11 हजार 999 कर्मचारियों का बीमा प्रीमियम अपने खाते से जमा करने का निर्णय लिया है। योजना के तहत कुल 48 लाख रुपये का प्रीमियम भरा जाएगा। यह सुविधा उन कर्मचारियों को मिलेगी जिनका मासिक वेतन 21 हजार रुपये से कम है। इस योजना की खास बात यह है कि कर्मचारियों को अपनी जेब से केवल 70 रुपये प्रतिमाह देने होंगे, जबकि प्रीमियम की शेष 330 रुपये की राशि निगम वहन करेगा।

10 महीने का एरियर देने की तैयारी तेज

बीमा के साथ ही निगम के 29 दिवसीय कर्मचारियों के लिए भी अच्छी खबर है। इन्हें 1 मई 2024 से 28 फरवरी 2025 तक की अवधि का, यानी कुल 10 महीने का एरियर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह एरियर नई कलेक्टर दरों के आधार पर दिया जाएगा, जो पिछले साल लागू हो चुकी थीं। निगम के वित्त विभाग ने सभी जोन और शाखाओं से पात्र कर्मचारियों की विस्तृत जानकारी मांग ली है, ताकि जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

मस्टर्ड श्रमिकों के नियमितीकरण का इंतजार होगा खत्म

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात नियमितीकरण को लेकर है। वर्ष 1996 से 1999 के बीच भर्ती हुए मस्टर्ड श्रमिकों और 2014 में कोलार नगर पालिका से निगम में शामिल हुए कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, करीब 78 कर्मचारियों को नियमित किए जाने की प्रबल संभावना है। वर्षों से अटकी इस प्रक्रिया के पूरा होने से इन कर्मचारियों के सेवा लाभ और सुरक्षा में स्थायी वृद्धि होगी।


Leave Comments

Top