'जनता का मूड कुछ और है', विपक्ष के सत्ता परिवर्तन के दावे पर शिवराज सिंह ने बढ़ाया सस्पेंस, कहा- कल बताऊंगा

Authored by: पवन तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•18 Oct 2026, 11:02 pm IST 

Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष की दल गल नहीं रही है। उसे आत्ममंथन करना चाहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि दाल क्यों नहीं गल रही है इसकी जानकारी कल दूंगा।

हाइलाइट्स

  • शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर हमला
  • कहा- विपक्ष की दाल नहीं गल रही है
  • शिवराज ने दी विपक्ष को आत्ममंथन की सलाह
  • कहा- उनके सपने साबुन के बुलबुले की तरह
Shivraj Singh (5)

शिवराज सिंह चौहान

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर हमला बोला है। विपक्ष द्वारा सत्ता परिवर्तन की बात को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश का मूड कुछ अलग ही है। शिवराज सिंह चौहान ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैं कल बताऊंगा।
शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। शिवराज सिंह चौहान ने अपने पोस्ट में लिखा- "रिजीम चेंज गैंग रोज सत्ता परिवर्तन के सपने देखता है, षड्यंत्र रचता है, झूठ फैलाता है और नैरेटिव गढ़ता है। लेकिन जनता के जनादेश के सामने इनके सपने साबुन के बुलबुले की तरह फूट जाते हैं।"

बीजेपी की जीत ने बयां कर दिया

शिवराज सिंह चौहान ने लिखा- पंजाब यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत, गुजरात निकाय चुनाव और असम, बंगाल व पुडुचेरी उपचुनाव के नतीजे बहुत कुछ बयां करते हैं। गांव हो या शहर, युवा हों या आम नागरिक। जनता का मूड कुछ और है और रिजीम चेंज गैंग की स्क्रिप्ट कुछ और कह रही है |
 
 
Rahul Gandhi Delhi Protest: राहुल का ऐलान.. 2 साल भी लड़ेंगे! मोदी-शाह-ज्ञानेश कुमार पर क्या बोले ?

कल बताऊंगा दाल क्यों नहीं गल रही

शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया में लिखा कि वह इस बात की जानकारी कल देंगे की विपक्ष की दाल क्यों नहीं गल रही है। उन्होंने लिखा- अब हर हार के बाद बस एक ही सवाल कि भैया, भारत में तुम्हारी दाल गल क्यों नहीं रही? तो रिजीम चेंज गैंग आत्ममंथन करे, फिर भी समझ न आये तो कल मैं बताऊंगा कि उनकी दाल गल क्यों नहीं पा रही।

संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं शिवराज सिंह

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र के सीहोर जिले में आदिवासी परिवारों के आवास पर वन विभाग ने कार्रवाई की थी। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने सख्त तेवर दिखाए थे। इस मामले में सीएम मोहन यादव ने जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद आदिवासी परिवारों के साथ शिवराज सिंह चौहान ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की थी।

Leave Comments

Top