एमपी : रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के अजब बोल, कहा- एलन मस्क को दो घूंसा मारूंगा तो भाग जायेगा

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा से भारतीय नता पार्टी (भाजपा) सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने अजब बयान बाजी को लेकर चर्चाओं में हैं. इस बार उन्होंने सीधे तौर पर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क पर ही टिप्पणी कर दी. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा अचानक भड़क गए और मंच से ही एलन मस्क को 2 घूंसा मारकर भगाने तक की बात कह डाली. सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि 56 इंच के सीने वाले को कोई नहीं झुका सकता. अगर भारत आना है तो प्रधानमंत्री की शर्तों पर आना होगा. अगर ऐसा नहीं होगा तो एलन मस्क को दो घूंसा मारेंगे तो भाग जाएगा.

दरअसल, रीवा के लक्ष्मण बाग मंदिर परिसर में बिछिया नदी पर नवीन पुल के निर्माण को लेकर बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित सांसद जनार्दन मिश्रा शामिल हुए थे. आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद लोगो को सम्बोधित कर रहे थे, इसी दौरान वह अचानक भड़क गए. उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर शख्स उद्योगपति एलन मस्क पर निशाना साधना शुरू कर दिया. उन्होंने मंच से ही एलन मस्क को जमकर कड़ी फटकार लगाई.

हिन्दुस्तान के 56 इंच के सीने वाले को नहीं झुका सकता कोई

सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि हिन्दुस्तान के 56 इंच के सीने वाले को कोई नहीं झुका सकता. कोई उन्हें ताकत नहीं दिखा सकता वह इसलिए की, मस्क तो बंदी है वह अपने शर्त पर भारत आए. हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री के शर्त पर मस्क भारत में अलाउड है और अगर शर्त नहीं मानी तो मस्क ठुकराउ है. 2 घूंसा मरूंगा मस्क को तो वह भाग जाएगा. सांसद ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा की चिंता करने की जरुरत नहीं है. शांति की स्थापना इस देश में जितनी रहेगी उतनी ही इस देश की तरक्की होगी, जिससे इस देश को ताकत मिलेगी और देश की जड़ भी मजबूत होगी.

दुनिया का नेतृत्व कर रही विदेशी ताकतों पर उप मुख्यमंत्री ने किया तीखा प्रहार

आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भी दुनिया का नेतृत्व कर रही सबसे बड़ी विदेशी ताकतों पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि  इस मठाधीशी से उन्हें क्या हासिल हुआ, मानवता को क्या मिला, मिसाइलें दागी जा रहीं हैं, लाशें बिछाई जा रहीं हैं. कीड़े मकोड़े की तरह लोगो को मारा जा रहा है. इसका मतलब है की जो लोग दुनिया का नेतृत्व कर रहें हैं वह पूरी तरह से फेल हो चुके हैं. इसलिए अब भारत को दुनिया का नेतृत्व करने की आवश्यकता है. भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा तभी विश्व में शांति स्थापित होगी क्योंकि दुनिया को एक परिवार मानने वाला कोई देश है तो वह भारत है.

एलन मस्क ने किया था एक्स पर पोस्ट जिसके बाद मचा बवाल

पिछले दिनों दुनिया के सबसे अमीर शख्स और उद्योगपति एलन मस्क की सेटेलाइट इंटरनेट सेवा, स्टार लिंक की भारत में एंट्री को लेकर तब एक विवाद खड़ा हो गया, जब एलन मस्क के द्वारा कथित ऑफिसियल ङ्ग पर विवादित पोस्ट ट्वीट किया गया. उनके द्वारा भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी पर टिप्पणी की गई और एकाअधिकार बनाए रखने की कोशिश का आरोप भी लगाया था. साथ ही उन्होंने सवाल भी किया था क्या अंबानी भारत में सेटेलाइट इंटरनेट सेवा में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देंगे. जानकारी के मुताबिक एक्स पर एलन का यह पोस्ट संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान के बाद आया था जिसमे सिंधिया ने कहा था- भारत किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता. बस इसके बाद से ही देश भर में बवाल मचा हुआ है.


Leave Comments

Top