_m.webp)
एमपी के 23 IAS अधिकारियों का तबादला
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त और नए प्रभार सौंपे गए हैं।
मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने कई जिलों के कलेक्टर्स समेत प्रमुख विभागों के सचिवों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
वहीं, 1994 बैच की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि अरुण शमी को अपर मुख्य सचिव (ACS), लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे आयुक्त खाद सुरक्षा का कार्यभार भी संभालेंगी
शासन द्वारा जारी तबादला सूची में कई जिलों के प्रशासनिक प्रमुखों (कलेक्टर्स) में फेरबदल किया गया है...