मध्य अफ्रीकी देश केंगे में क्रैश हुआ प्लेन, मिलिट्री कोर्ट प्रमुख समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत

किंशासा. मध्य अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआर कांगो) से एक बेहद दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है. सेना का एक विमान तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो शीर्ष सैन्य जनरलों समेत सवार सभी 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. 

मृतकों में देश की सैन्य अदालत के प्रमुख और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल जैसे उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल हैं. इस भीषण त्रासदी के बाद कांगो की सेना और रक्षा महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.

मिलिट्री कोर्ट चीफ समेत 2 लेफ्टिनेंट जनरल की दर्दनाक मौत

कांगो सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों की पहचान मिलिट्री कोर्ट के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो कातालायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया के रूप में हुई है. प्रवक्ता के अनुसार, इन दोनों जनरलों के अलावा प्रतिनिधिमंडल के 12 अन्य सदस्य और विमान के क्रू मेंबर्स भी इस हादसे में काल के गाल में समा गए.

किकवित से लौटते वक्त केंगे में हुआ क्रैश, कोई नहीं बचा

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, यह विमान दक्षिण-पश्चिमी शहर किकवित से राजधानी किंशासा लौट रहा था. उड़ान के दौरान रास्ते में ही विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद वह केंगे इलाके में अनियंत्रित होकर जमीन पर आ गिरा. टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को बचने का मौका नहीं मिला. सिविल एविएशन अथॉरिटी के बोर्ड चेयरमैन ट्राइफॉन किन-की मुलुम्बा ने कहा कि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है. सैन्य प्रवक्ता एकेंगे ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की तह तक जाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.


Leave Comments

Top