भोपाल की सड़कों पर उतरेंगी 10 नई ई-बसें; बैरागढ़ से मंडीदीप और सलैया तक सफर हुआ आसान, 4 रूटों पर 40 हुई संख्या

शुक्रवार से 10 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी। जो B-35 बैरागढ़-सलैया, B-36 कोच फैक्ट्री-कोलार रोड, B-37 बैरागढ़-आईएसबीटी और B-38 बैरागढ़-मंडीदीप...और पढ़ें

By anuj mainaEdited By: bhupendra Singh Rajput   Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 10:23:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 
  1. शुक्रवार से 10 नई इलेक्ट्रिक बसें भोपाल की सड़कों पर उतरेंगी
  2. शहर में ई-बसों की संख्या 30 से बढ़कर 40 हो जाएगी
  3. अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बाजार और मेट्रो स्टेशन समेत प्रमुख इलाकों को जोड़ा गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को विस्तार देते हुए शुक्रवार से 10 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। इसके साथ शहर में संचालित ई-बसों की संख्या 30 से बढ़कर 40 हो जाएगी। शुक्रवार से नई बसों के संचालन के बाद चार रूटों पर ई-बस सेवा उपलब्ध होगी।

नए रूटों में शहर के प्रमुख अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बाजार, मेट्रो स्टेशन और आवासीय क्षेत्रों को जोड़ा गया है। इनमें बैरागढ़ से सलैया, कोच फैक्ट्री से कोलार रोड, बैरागढ़ से आईएसबीटी और बैरागढ़ से मंडीदीप तक बसें चलेंगी। इन बसों में दिव्यांग यात्रियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम

बसों में चढ़ने-उतरने के लिए हाइड्रोलिक डोर की सुविधा है। इससे ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर पर आने वाले यात्री आसानी से बस में प्रवेश कर सकेंगे। बस के भीतर एक साथ दो व्हीलचेयर या ट्राइसाइकिल खड़ी करने के लिए भी जगह आरक्षित की गई है।
 
बता दें कि पीएम ई-बस सेवा के तहत कुल 48 ई-बसें शहर में आ चुकी हैं, जो बैरागढ़ स्थित डिपो पर खड़ी हुई हैं। वर्तमान में इनमें से तीन रूटों पर 30 बसें चल रही हैं। शुक्रवार को 10 बसों के और सड़कों पर उतरने के बाद इनकी संख्या 40 हो जाएगी, जो चार रूटों पर चलेंगी।

इन रूटों पर चलेंगी बसें

- रूट बी-35 : बैरागढ़ से सलैया
- चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ मार्केट, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया अस्पताल, रॉयल मार्केट, पीर गेट, कमला पार्क, पॉलीटेक्निक चौराहा, रोशनपुरा, लिंक रोड नंबर-एक, रेडक्रास अस्पताल, बोर्ड ऑफिस, एमपी नगर मेट्रो स्टेशन, भाजपा कार्यालय, विट्ठल मार्केट, 12 नंबर, रोहित नगर और बावड़िया चौराहा होते हुए आकृति इको सिटी, सलैया तक बस चलेगी।
- रूट बी-36 : कोच फैक्ट्री से कोलार रोड
- द्वारका नगर, कोच फैक्ट्री, भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म-एक, अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, ओल्ड सुभाष नगर, चेतक ब्रिज, एमपी नगर मेट्रो स्टेशन, भाजपा कार्यालय, विट्ठल मार्केट, मनीषा मार्केट, बंसल अस्पताल, चूनाभट्टी, मंदाकिनी चौराहा, नयापुरा, ललिता नगर और गेहूंखेड़ा होते हुए बैरागढ़ चिचली तक बस जाएगी।
- रूट बी-37 : बैरागढ़ से आईएसबीटी
- बैरागढ़ मार्केट, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया अस्पताल, शाहजहांनाबाद, नादरा बस स्टैंड, भोपाल स्टेशन प्लेटफार्म-छह, जहांगीराबाद, पीएचक्यू, मिंटो हाल, बिड़ला मंदिर, वल्लभ भवन, विंध्याचल, जिला न्यायालय, चेतक ब्रिज होते हुए आईएसबीटी तक संचालन होगा।
- रूट बी-38 : बैरागढ़ से मंडीदीप
- यह सबसे लंबा रूट होगा। बस बैरागढ़, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, रायल मार्केट, नादरा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जहांगीराबाद, पीएचक्यू, बिड़ला मंदिर, वल्लभ भवन, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज और आईएसबीटी से रानी कमलापति स्टेशन जाएगी। इसके बाद बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, बागसेवनिया, आशिमा माल, मिसरोद, 11 मील, इंडस टाउन, चिनार ड्रीम सिटी, सतलापुर जोड़ होते हुए एचईजी मंडीदीप तक पहुंचेगी।

Leave Comments

Top