राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। कैलारस चीनी मिल को फिर से शुरू करने के लिए सरकार ने कवायद प्रारंभ कर दी है। लघु, मध्यम एवं उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने कारखाने के पुनरुद्धार और दीर्घकालिक संचालन के लिए इच्छुक और पात्र पक्षों से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की है।
विधायक का अनशन
मिल को फिर से शुरू करने को लेकर मुरैना जिले के जौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक पंकज उपाध्याय अनशन कर रहे हैं। इस बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने कारखाने को फिर शुरू करने के लिए इच्छुक संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे हैं
स्थल निरीक्षण और अंतिम तिथि
जो कोई भी स्थल निरीक्षण करना चाहता है, उसे 31 अगस्त और एक सितंबर को यह दिखाया जाएगा। इसके लिए एक दिन पहले लिखित में सूचना देनी होगी। प्रस्ताव 15 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट के निर्णय के अनुसार कैलारस चीनी मिल की भूमि एमएसएमई विभाग को हस्तांतरित की गई है।