चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान

उनके अनुसार, प्रभावित गांवों में गुरुवार से मीजल्स-रुबेला अभियान शुरू होगा। नौ माह से 10 वर्ष तक के बच्चों को मीजल्स-रुबेला वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। बच्चों का दोबारा परीक्षण होगा और अतिकुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर उपचार किया जाएगा।