प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘शक्ति की सप्तधारा’ संकल्प को साकार करने में जुटेगा कृषि और ग्रामीण विकास परिवार- शिवराज सिंह चौहान
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को पूरा करने के लिए कृषि क्षेत्र को बनाएंगे समृद्ध और आत्मनिर्भर- शिवराज सिंह
"शक्ति की सप्तधारा" से कृषि और ग्रामीण विकास का रोडमैप तैयार कर नई दिशा देने का काम शुरू कर दिया- शिवराज सिंह चौहान
2047 के विकसित भारत के लिए कृषि उत्पादन, गुणवत्ता और खाद्य प्रसंस्करण पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का जोर
खेत से वैश्विक बाजार तक किसानों के उत्पादों को पहुंचाने का संकल्प- शिवराज सिंह
किसानों की आय बढ़ाना और ग्रामीण महिलाओं को समृद्ध बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- शिवराज सिंह
तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
किसान, वैज्ञानिक, फूड प्रोसेसर और निर्यातक मिलकर बनाएंगे आत्मनिर्भर भारत- शिवराज सिंह
राष्ट्रहित सर्वोपरि, कर्तव्य को पहचान बनाकर विकसित भारत के निर्माण में जुटें- शिवराज सिंह चौहान
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे संकल्प, सामर्थ्य और सफलता में बदलना हम सभी की जिम्मेदारी है- शिवराज सिंह
शक्ति की सप्तधारा से कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा: कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालयों के संकल्प कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिलाया संकल्प