
किस प्रधानमंत्री ने कितनी बार लाल किले से फहराया तिरंगा? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13वीं बार लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। पिछले साल पीएम मोदी ने करीब 103 मिनट लंबा भाषण दिया, जो कि इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया सबसे लंबा भाषण रहा था। पिछले साल भी पीएम मोदी ने 98 मिनट का भाषण देकर नया रिकॉर्ड बनाया था।
इससे पहले 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने 86 मिनट का भाषण देकर उन्होने देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था। आइए जानते हैं लाल किले से दिए गए भाषणों के बारे में कुछ अहम तथ्य...