राष्ट्रपति भवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह की शोभा बढ़ाएगी एमपी की आदिवासी कला, एमपी के बाग प्रिंट का हुआ है चयन

Contributed by: विनिता चतुर्वेदीEdited by: मुनेश्वर कुमार|टाइम्स न्यूज नेटवर्क14 Aug 2026, 12:42 pm  

MP Tribe Culture: 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट होम रिसेप्शन समारोह में एमपी की आदिवासी कला की झलकियां देखने को मिलेंगी। राष्ट्रपति भवन के लिए एमपी के बाग आर्ट का चयन किया गया है।

हाइलाइट्स

  • एमपी की आदिवासी कला बढ़ाएगी राष्ट्रपति भवन की शोभा
  • सांस्कृतिक केंद्र के लिए बाग प्रिंट का हुआ है चयन
  • देश के चार राज्यों की झलक सांस्कृतिक केंद्र में दिखेगी
  • 15 अगस्त को होता है एट होम रिसेप्शन का आयोजन
MP Bag Print

एमपी का बाग प्रिंट

भोपाल: 15 अगस्त को राष्ट्रपति की मेज पर मालवा-निमाड़ की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही, भील समुदाय का घर, गोंड समुदाय का आंगन, आदिवासी शादी की जगह, छत्तीसगढ़ का मेटल आर्ट और महाराष्ट्र-गोवा की शानदार ज्यामितीय कलाकृतियां भी वहां मौजूद होंगी।

बाग प्रिंट का नमूना

वहीं, चांदी के बर्तनों और राष्ट्रपति के खास चीनी मिट्टी के बर्तनों के बीच बाग प्रिंट का एक नमूना भारतीय डिजाइन की एक पुरानी कहानी चुपचाप सुनाएगा। यह खास नजारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में होने वाले एट होम रिसेप्शेन के लिए तैयार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में शामिल होंगे 500 मेहमान

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, राजनीतिक नेता, राजनयिक, राजदूत और अन्य विदेशी मेहमानों के साथ लगभग 500 अतिथि शामिल होंगे। हाल ही में, राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के बारे में एक पोस्ट किया था

सांस्कृतिक केंद्र में हो रहा है बदलाव

दरअसल, राष्ट्रपति भवन संस्कृतिक केंद्र को अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा की जीवंत गैलरी में बदला में जा रहा है। निफ्ट दिल्ली इसकी सजावट का काम देख रहा है और आईजीआरएमएस भोपाल सांस्कृतिक प्रदर्शन को तैयार कर रहा है।

टेबल कवर के लिए पारंपरिक कपड़े चुने

निफ्ट दिल्ली में टेक्सटाइल डिजाइन की प्रोफेसर सुधा ढिंगरा, जो इस कार्यक्रम की सजावट और प्रदर्शन का समन्वय कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन ने इस बार चार राज्यों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। इसलिए हमने टेबल कवर के लिए सबसे पारंपरिक कपड़ो को चुना ह

एमपी से बाग प्रिंट चुना

उन्होंने मध्य प्रदेश से बाग प्रिंट चुना है। छत्तीसगढ़ अपने सौरा टेक्सटाइल और डोकरा कला को पेशा करेगा। महाराष्ट्र अपने खास 'खुन' कपड़े को और गोवा अपने आदिवासी 'कुनबी' टेक्सटाइल को चुना है।
आईजीआरएमएस के निदेशक प्रोफेसर अमिताभ पांडे जो अभी दिल्ली में इंस्टॉलेशन की देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे चार राज्यों की सामुदायिक संस्कृति को प्रदर्शित किया जा रहा है। हम उनके घरों, आंगन और शादी की जगहों को दिखा रहे हैं।

Leave Comments

Top