JPSC-JSSC Protest Live: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का बड़ा एलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 10 Aug 2026 09:56 PM 

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने दिनभर आंदोलन किया। छात्र प्रदर्शन करते हुए विधानसभा के गेट नंबर एक तक पहुंच गए। इसके बाद वहां धरने पर बैठ गए। इस बीच सोमवार शाम को हुए लाठीचार्ज के बाद देवेन्द्र मेहतो की तबियत खराब हो गई। पुलिस प्रदर्शन स्थल से उनको एम्बुलेंस में लेकर गई। कल भाजपा ने झारखंड बंद का आह्वान किया है।

JPSC-JSSC Protest Live Students to March Towards Jharkhand Assembly Today, Security Tightened in Ranchi

देवेंद्रनाथ महतो भी प्रदर्शन में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:53 PM, 10-Aug-2026

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का बड़ा ऐलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद

भाजपा ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। पार्टी ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।
08:29 PM, 10-Aug-2026

महतो की तबीयत बिगड़ी

छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज में जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस उनको एम्बुलेंस में बैठाकर अपने साथ ले गई। पुलिस ने उन्हे कहां रखा है। यह जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। माना जा रहा है उनको अस्पताल मे भर्ती किया गया है। 
 
07:29 PM, 10-Aug-2026

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दोबारा किया लाठीचार्ज

झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान एक बार फिर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जेपीएससी-जेएसएससी की मांगों को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच पुलिस कार्रवाई से मौके पर तनाव बढ़ गया।
06:40 PM, 10-Aug-2026

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी क्या बोले?

छात्र आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल गलत है। राहुल गांधी ने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन करते हुए कहा कि बातचीत के जरिए ही किसी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने झारखंड सरकार से छात्रों की मांगों को सुनने और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की।
05:03 PM, 10-Aug-2026

विधानसभा के गेट नंबर एक पर पहुंचे छात्र, धरने पर बैठे

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : सोशल मीडिया
रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र विधानसभा के गेट नंबर एक पर पहुंच चुके हैं। यहां छात्रों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। सीएम छात्रों के आने से पहले विधानसभा से निकल चुके थे। सीएम के निकलने के बाद सुरक्षा बल भी जब सुस्त हुए तो छात्रों का सैलाब विधानसभा की ओर मार्च किया और एक निम्बर गेट कर आ धमाके। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने भी छात्रों के जनसैलाब को रोकने की हिम्मत नहीं की क्योंकि सुरक्षा कर्मियों से अधिक छात्रों की संख्य थी। छात्र विधानसभा गेट नंबर एक पर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। यहां पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी और भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे हैं। बीच सड़क कर धरना पर बैठे छात्रों ने कहा कि अब यहीं पर हम लोग रहेंगे, जब तक मुख्यमंत्री छात्रों की मांगों को नहीं सुनते हैं तब तक यहीं पर धरना जारी रहेगा। 
03:49 PM, 10-Aug-2026

छात्रों ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया है-SP पारस राणा

रांची सिटी SP पारस राणा ने बताया कि 90 फीसदी छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं , लेकिन 10% किसी की बात नहीं मान रहे हैं। अगर भीड़ में 700-1000 छात्र किसी की बात नहीं सुन रहे हैं, यहां तक कि अपने प्रतिनिधियों की भी नहीं, और उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी है। बैरिकेडिंग को धकेलते हुए तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया है। फिर भी पुलिसकर्मियों ने संयम बरता है। उन्होंने पुलिस बल पर पत्थर भी फेंके हैं। फिर भी, हमने बहुत कम समय के लिए ही सख्ती दिखाई क्योंकि वे सभी छात्र हैं। हम सभी से शांति बनाए रखने और हिंसा न करने की अपील कर रहे हैं। jpsc-jssc-protest-bjp-ranchi-bandh-11-august-jharkhand-student-protest                                                                          0337 PM, 10-Aug-2026

युवा' शब्द का उल्टा 'वायु' होता है - और 'वायु' को कोई नहीं रोक सकता-छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि इस विधानसभा मार्च में छात्रों का दर्द देखा जा सकता है।  9 दिन की भूख हड़ताल के बाद भी, मैं एम्बुलेंस से यहां आया हूँ और स्ट्रेचर पर इस मार्च का हिस्सा बना हूं। लेकिन यह सरकार हमारी आवाज़ दबा रही है और वॉटर कैनन व आंसू गैस के गोले इस्तेमाल कर रही है। यह निंदनीय है। सरकार डरी हुई है, यह कायर सरकार है। सरकार जब-जब डरती है, तब-तब पुलिस को आगे करती है... हम आगे बढ़ते रहेंगे। सरकार के साथ हमारी 3 दौर की बातचीत हुई है, उन्हें हमारी मांगें पूरी करनी चाहिए। अगर छात्रों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो CM पद खतरे में पड़ जाएगा। सरकार हिल जाएगी, यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। यह एक जन-आंदोलन बन गया है। 'युवा' शब्द का उल्टा 'वायु' होता है - और 'वायु' को कोई नहीं रोक सकता।  
03:36 PM, 10-Aug-2026

हठधर्मिता, गैरसंवेदनशीलता का एक पिरामिड खड़ा हो गया-RJD सांसद मनोज झा

RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता, गैरसंवेदनशीलता का एक पिरामिड खड़ा हो गया है। छात्रों पर पैलेट गन चले, कील लगी लाठियां चलाई गई, चंदा और चढ़ावा चोरी का मसला है। कल जो ममता बनर्जी के साथ हुआ अगर इन सबका विश्लेषण करें तो ये स्पष्ट होता है कि जो भी संसदीय लोकतंत्र, सद्व्यवहार की रिवायत थी वो खत्म कर दी गई है।
02:59 PM, 10-Aug-2026

‘पुष्पा’ के अंदाज में विधानसभा घेराव मार्च में पहुंचा प्रदर्शनकारी

रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान एक प्रदर्शनकारी फिल्मी किरदार ‘पुष्पा’ के अंदाज में नजर आया। फिल्म के किरदार जैसा लुक अपनाकर प्रदर्शन में शामिल हुए इस व्यक्ति ने कहा कि झारखंड के छात्र तब तक न झुकेंगे और न रुकेंगे, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।
प्रदर्शनकारी ने कहा, “मैं ‘पुष्पा’ के अंदाज में विरोध जताने आया हूं। लोगों ने मुझे बताया कि बड़े अभिनेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में समर्थन देने पहुंचे थे। ये छात्र भी हमारे ही समाज का हिस्सा हैं, इसलिए इनके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC छात्रों का यह मुद्दा राष्ट्रीय मीडिया तक पहुंचना चाहिए, ताकि उनकी मांगों और समस्याओं पर देश का ध्यान जाए और उन्हें न्याय मिल सके।
प्रदर्शनकारी ने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हुए कहा, “जिस तरह माता-पिता अपने बच्चों की मांगों को समझते हैं, उसी तरह सरकार को भी इन छात्रों की मांगों को समझना चाहिए। झारखंड के छात्र न झुकेंगे, न रुकेंगे, जब तक न्याय नहीं मिलेगा।”
02:33 PM, 10-Aug-2026

पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को सीआईडी ने गिरफ्तार किया

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई JPSC की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान की गई है। JPSC की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठते रहे हैं और मामले की जांच सीआईडी कर रही है। इसी जांच के क्रम में सीआईडी की टीम ने JPSC मुख्यालय में छापेमारी भी की थी। अब पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी को जांच में अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

Leave Comments

Top