नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें 7 अगस्त से जन विश्वास अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। अभियान के तहत मुख्यमंत्री, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी हर शुक्रवार वार्डों और पंचायतों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद करेंगे। अति आवश्यक स्थिति को छोड़कर सरकारी बैठकें नहीं होंगी। लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।