मध्य प्रदेश में केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के आंदोलन को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी जमीन, उचित मुआवजे और सम्मानजनक पुनर्वास की मांग को लेकर जल सत्याग्रह और भूख हड़ताल कर रहे आदिवासियों की आवाज सुनने के बजाय सरकार पुलिस बल के जरिए उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को दबा रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार सच और अहिंसक प्रतिरोध, दोनों से डरती है। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा परियोजना के लिए आदिवासियों की जमीन ली गई, लेकिन उन्हें न तो उचित मुआवजा मिला और न ही सम्मानजनक पुनर्वास