मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को दी बधाई

शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को मिले दो पदक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चीन के हांगझोउ में आयोजित आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप- 2026 की महिला 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में भारत की स्टार निशानेबाज सुश्री ईशा सिंह को स्वर्ण पदक और सुश्री मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की बेटियां विश्व कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ईशा सिंह और मनु भाकर ने विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर सम्पूर्ण भारत का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह जीत भारतीय महिला खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इस अभूतपूर्व सफलता के अवसर पर महिला खिलाड़ियों को आगे भी अन्य स्पर्धाओं में पदक प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

                                                             अशोक मनवानी


Leave Comments

Top