रतलाम, 23 जुलाई। राज्य विधानसभा में 22 जुलाई को पारित 7 हजार 455 करोड़ से अधिक के प्रथम अनुपूरक अनुमान में रतलाम के 8 करोड़ 67 लाख रूपये की अनुमानित लागत के विकास कार्य सम्मिलित कर बजटीय प्रावधान किए गए हैं।
इनमें लेबड़-जावरा मार्ग पर आईपीसीए फैक्ट्री सेजावता फंटा के निकट ब्लैक स्पॉट का दीर्घकालिक सुधार कार्य शामिल है, जिसकी लागत 2.06 करोड़ है। सर्किट हाउस में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई है। यह कार्य 6.61 करोड़ रूपये अनुमानित लागत का है।
एम.एस.एम.ई. मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने इन वित्तीय प्रवाधानों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा और लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह का आभार माना है। ब्लैक स्पॉटों के सुधार से जहंा दुर्घटना में कमी आयेगी, वहीं सर्किट हाउस में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से आवासीय सुविधा में वृद्धि होगी।