MP News: शिवपुरी बनेगा भारत का नया डिफेंस हब, 2500 करोड़ की फैक्ट्री में बनेंगे मिसाइल, हथियार और गोला-बारूद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/शिवपुरी Published by: Anand Pawar Updated Sun, 05 Jul 2026 08:13 AM IST
 

अब शिवपुरी सिर्फ पर्यटन और टाइगर रिजर्व के लिए नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी जाना जाएगा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अदाणी समूह की 2500 करोड़ रुपये की डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास हो गया है। इस फैक्ट्री में बनने वाले हथियार और गोला-बारूद सीधे भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएंगे।MP CM Mohan Yadav Jyotiraditya Scindia Lay Foundation Stone for Adani Group Defence Manufacturing Unit

सीएम ने दी शिवपुरी को करोड़ों की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को शिवपुरी जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 211 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 2,500 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी, जिसे दक्षिण एशिया के निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा डिफेंस एवं एयरोस्पेस निर्माण संयंत्र बताया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि शिवपुरी तेजी से औद्योगिक और आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अदाणी डिफेंस प्लांट की स्थापना से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आएगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और मध्य प्रदेश रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में देश के प्रमुख राज्यों में शामिल होगा। 
मध्य प्रदेश का शिवपुरी अब देश के बड़े रक्षा उत्पादन केंद्रों में शामिल होने जा रहा है। पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे अदाणी समूह की करीब 2500 करोड़ रुपये की डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास किया गया। इस मेगा प्रोजेक्ट में गोला-बारूद, अत्याधुनिक हथियार, मिशन-रेडी मिसाइलें और हाईटेक डिफेंस इक्विपमेंट का निर्माण होगा। शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अदाणी समूह के निदेशक करण अदाणी और जीत अदाणी मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी में आधुनिक हथियारों और रक्षा उपकरणों का अवलोकन भी किया।
2026-07-05 21:19:46 विविधा    

Leave Comments

Top