Datia Upchunav: मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है. कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है. इस चुनाव में टिकट वितरण से लेकर जीत के दावों तक, दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है
कांग्रेस की तैयारी और उम्मीदवारों का पैनल
कांग्रेस पार्टी दतिया उपचुनाव के लिए बहुत जल्द अपने पत्ते खोलने वाली है. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस 7 जुलाई तक अपने प्रत्याशी के नाम का औपचारिक ऐलान कर देगी. प्रत्याशी चयन के लिए जिला कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी रायशुमारी की गई है.
जीतू पटवारी पहुंचे थे दतिया
टिकट की रेस में राजेंद्र भारती की पत्नी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, उनका नाम लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि, पार्टी राजेंद्र भारती के बेटे के नाम पर भी मंथन कर रही है. इस रेस में अवधेश नायक और घनश्याम सिंह के नाम भी शामिल हैं. अगले दो दिन में नाम फाइनल कर कांग्रेस इसकी घोषणा कर देगी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में दतिया का दौरा किया था, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ सीधा संवाद किया.